नरकोपी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सास की हत्या का आरोपी सलमान अंसारी गिरफ्तार
रांची: नरकोपी थाना क्षेत्र में सास की हत्या और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के आरोपी सलमान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रेन से फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उसे पकड़ लिया।

मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि सलमान अंसारी ने अपनी सास हकीमन खातून और पत्नी अफसाना परवीन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। हमले में हकीमन खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाद में उनकी मौत हो गई।
वहीं, हमले में अफसाना परवीन भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस को उसके ट्रेन से भागने की सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी की गई है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0