एमएनएस स्थापना दिवस पर मानव सेवा की मिसाल, 35 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
शिविर में 35 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
गयाजी। मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यालय 111 एरिया एवं झारखंड-बिहार सब एरिया के तत्वावधान में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया के सहयोग से सैन्य अस्पताल (एमएच) गया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 35 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान कार्यक्रम स्थल पर कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और उनके मानवीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। इस मौके पर मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की लेफ्टिनेंट कर्नल वाई. टी. मिनी मोले सहित सैन्य अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से भारतीय सेना एवं सहभागी चिकित्सा संस्थानों ने सामुदायिक स्वास्थ्य और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





