जितिया पर्व पर गयाजी में गूंजा आस्था और परंपरा का रंग

नवागढ़ी, ब्रह्माणी घाट, चांदचौरा और विष्णुपद सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

Oct 3, 2026 - 22:34
जितिया पर्व पर गयाजी में गूंजा आस्था और परंपरा का रंग

गयाजी। संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगलकामना को लेकर मनाया जाने वाला जितिया पर्व शुक्रवार को गयाजी शहर के विभिन्न इलाकों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। नवागढ़ी, ब्रह्माणी घाट, चांदचौरा, विष्णुपद सहित आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और व्रत रखकर संतान के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर आचार्य विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि जितिया पर्व हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए कठिन व्रत रखती हैं। पर्व के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0