गिरिडीह में बाइक छिनतई का आरोप, आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक लेकर भागे बदमाश

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा पानी टंकी के पास शुक्रवार रात बाइक छिनतई का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुलेट सवार तीन युवकों ने एक व्यक्ति की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उसकी बाइक छीन ली और मौके से फरार हो गए।

Oct 3, 2026 - 11:33
गिरिडीह में बाइक छिनतई का आरोप, आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक लेकर भागे बदमाश

गिरिडीह:- मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा पानी टंकी के पास शुक्रवार रात बाइक छिनतई का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुलेट सवार तीन युवकों ने एक व्यक्ति की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उसकी बाइक छीन ली और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, मोतीलेदा निवासी भागीरथ राय लेदा में आयोजित भजन मंडली के कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते की जानकारी नहीं होने पर उन्होंने कोवाड़ के पास बुलेट सवार तीन युवकों से लेदा जाने का रास्ता पूछा। आरोप है कि रास्ता बताने के बाद तीनों युवक उनका पीछा करने लगे।

भागीरथ राय के मुताबिक, लेदा पानी टंकी के पास युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। बाइक रोकने के बाद आरोपियों ने दोबारा उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और बाइक लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाके में छानबीन करने के साथ आरोपियों की पहचान और छीनी गई बाइक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0