हरली स्वास्थ्य केंद्र में घुसा जंगली हाथी, दरवाजे-खिड़की और सामान तोड़े; दहशत में स्वास्थ्यकर्मी

हजारीबाग: दारू थाना क्षेत्र के हरली पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात एक जंगली हाथी घुस गया। हाथी ने अस्पताल परिसर में जमकर उत्पात मचाया और दरवाजे, खिड़कियों के शीशे, पानी की टंकी और बेड समेत कई सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Oct 3, 2026 - 14:27

हाथी के अस्पताल में घुसने की खबर से स्वास्थ्यकर्मियों और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब 15 दिनों से स्वास्थ्य केंद्र परिसर की हाई-मास्ट लाइट खराब पड़ी है। उनका कहना है कि अगर परिसर में पर्याप्त रोशनी रहती तो हाथी की मौजूदगी का समय रहते पता चल सकता था और नुकसान को कम किया जा सकता था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल सर्जन अशोक कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने परिसर की हाई-मास्ट लाइट जल्द दुरुस्त कराने के साथ अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथी दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और उसे भगाने की कोशिश न करें। हाथी की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि सुरक्षित तरीके से आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0