पेड़ से बांधकर महिला की पिटाई का VIDEO वायरल, पैसे के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला
धनबाद: धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा से एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो में एक महिला को पेड़ से बांधा हुआ दिखाई दे रहा है। उसके आसपास कई लोग मौजूद हैं, जबकि एक महिला डंडे से उसके साथ मारपीट करती नजर आ रही है।

वीडियो में महिला मदद के लिए चीखती-चिल्लाती दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और इसमें नजर आ रहे लोग कौन हैं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद पैसे के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी मामले में यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला खुद को एक मानवाधिकार संगठन से जुड़ा बताती है और संगठन के नाम पर लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश करती है। हालांकि, इन आरोपों की भी पुलिस स्तर पर पुष्टि होना बाकी है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले झरिया थाना क्षेत्र में भी एक घर में घुसकर मारपीट और पैसे मांगने से संबंधित आरोप महिला पर लगाए गए थे। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।
वहीं, महिला को पेड़ से बांधकर मारपीट किए जाने की घटना ने भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो और पूरे विवाद की परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0