पटना महावीर मंदिर में नाम-गोत्र से कलश स्थापना, 8,250 रुपये में नौ दिवसीय अनुष्ठान; ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

पटना। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में नवरात्र और दुर्गापूजा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अनुष्ठान की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु अपने नाम और गोत्र से कलश स्थापना कराकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और दुर्गापाठ करा सकेंगे। मंदिर में यह व्यवस्था पिछले कई वर्षों से जारी है।

Oct 4, 2026 - 17:36

श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल के अनुसार, इच्छुक श्रद्धालु मंदिर के बुकिंग काउंटर के साथ-साथ वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भी पूजा-अनुष्ठान की बुकिंग करा सकते हैं। नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पूजा-अनुष्ठान कराने को देखते हुए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

मंदिर में दुर्गासप्तशती सम्पुट पाठ के लिए 2,310 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें दुर्गासप्तशती के 13 अध्यायों के 700 मंत्रों का विशेष बीज मंत्रों के साथ सम्पुट पाठ कराया जाता है।

वहीं, दुर्गासप्तशती के साधारण पाठ के लिए 1,110 रुपये शुल्क रखा गया है। इसमें अर्गला, कीलक, कवच, शापोद्धार, शतनाम और मूल 13 अध्यायों के साथ ऋग्वेद के देवी सूक्त का वैदिक मंत्रोच्चार शामिल है।

इसके अलावा कलश स्थापना और दुर्गापाठ सहित नौ दिवसीय विशेष अनुष्ठान के लिए 8,250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इस अनुष्ठान में नवरात्र के नौ दिनों तक कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना और पाठ कराया जाएगा।

श्रद्धालु अपनी धार्मिक मान्यता और सुविधा के अनुसार सम्पुट पाठ, साधारण पाठ या नौ दिवसीय विशेष अनुष्ठान में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं। पूजा-अनुष्ठान कराने के इच्छुक श्रद्धालु मंदिर के बुकिंग काउंटर या ऑनलाइन माध्यम से अपनी बुकिंग करा सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0