बाढ़ में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, रिटायर्ड SI समेत तीन घायल; मारपीट का वीडियो सामने आया
बाढ़ (पटना), बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र के मसत्थू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर (SI) समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रिटायर्ड SI के बेटे और पोते के भी शामिल होने की बात सामने आई है।
बाढ़ (पटना), बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र के मसत्थू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर (SI) समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रिटायर्ड SI के बेटे और पोते के भी शामिल होने की बात सामने आई है।
घायल रिटायर्ड SI की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पक्ष के लोग रिटायर्ड SI के साथ लाठी और ईंट से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर अंचलाधिकारी (CO) और उनके दो सरकारी गार्ड मौजूद थे। आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद दूसरे पक्ष ने हमला किया और अंचलाधिकारी मौके से चली गईं। हालांकि, अंचलाधिकारी ने इन आरोपों से इनकार किया है।
अंचलाधिकारी के अनुसार, वह जमीनी विवाद की जांच के लिए मौके पर पहुंची थीं, लेकिन उनके घटनास्थल से लौटने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। उन्होंने बताया कि विवाद गैर-मजरुआ यानी सरकारी जमीन पर कब्जे से जुड़ा है। उनके मुताबिक, विवादित स्थल पर एक पक्ष द्वारा गैर-मजरुआ जमीन पर मकान बनाए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के एक हिस्से के नाले का पानी मुख्य सड़क से होकर निकलता है। आरोप है कि एक पक्ष ने जमीन को अपनी खरीदगी जमीन बताते हुए उसे घेर लिया, जिसके कारण नाले का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे गांव के मुख्य रास्ते पर सालभर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होती है।
हिंसक झड़प के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों की ओर से बेलछी थाने में लिखित शिकायत दिए जाने की जानकारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। मारपीट के वीडियो और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







