दरभंगा में BPSC शिक्षिका पर बहन के पति से कोर्ट मैरिज का आरोप, बहन ने DEO से लगाई न्याय की गुहार; शिक्षिका से मांगा गया स्पष्टीकरण
दरभंगा: दरभंगा नगर क्षेत्र के एक उर्दू मध्य विद्यालय में BPSC से नियुक्त शिक्षिका को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आया है। शिक्षिका की सगी बहन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहन ने उनके पति के साथ कथित तौर पर कोर्ट मैरिज कर ली है। महिला का दावा है कि उसके पति से अब तक तलाक नहीं हुआ है। मामले में न्याय की गुहार लगाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा है।

आवेदन के अनुसार, सिवान निवासी प्रीति देवी की शादी वर्ष 2014 में विजेन्द्र कुमार सिंह से हुई थी। प्रीति का आरोप है कि 16 जून 2025 को उनकी सगी बहन सुनीता कुमारी ने कथित तौर पर उनके पति के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। आवेदन के साथ शादी से संबंधित कुछ फोटो और अन्य दस्तावेज भी संलग्न किए जाने की बात कही गई है।
प्रीति देवी का आरोप है कि उनके पति से उनका अभी तक तलाक नहीं हुआ है और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि कथित शादी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपनी बहन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उससे 20 लाख रुपये की मांग की जा रही है।
मामले को लेकर प्रीति देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में लिखित शिकायत देकर उचित न्याय की मांग की है।
वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। शिक्षिका को स्पष्टीकरण जारी कर मामले से जुड़े तथ्यों और दस्तावेजों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। शिक्षिका का जवाब मिलने और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद विभाग आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा।
फिलहाल मामला शिक्षा विभाग की प्रशासनिक जांच के दायरे में है। शिक्षिका का पक्ष और संबंधित दस्तावेज सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0