सीमावर्ती गांव में 44वीं वाहिनी एसएसबी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 275 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, नि:शुल्क दवाओं का किया गया वितरण
44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रविवार को कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में ‘जी’ समवाय बलबल के कार्यक्षेत्र स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय, दोमट में विशेष मानव स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के सहयोग से किया गया।
नरकटियागंज। 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज की ओर से रविवार को कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में ‘जी’ समवाय बलबल के कार्यक्षेत्र स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय, दोमट में विशेष मानव स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के सहयोग से किया गया। शिविर में सीमावर्ती क्षेत्र के पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित कुल 275 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से संबंधित परामर्श और जांच की तथा सभी जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर में रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के डॉ. प्रदीप कुमार (कान विशेषज्ञ), डॉ. प्रमोद तिवारी (सर्जन), डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. सुमंत शेखर (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. शीला रंजन (गैस्ट्रोलॉजिस्ट), अपूर्वा सिन्हा (जनरल फिजिशियन), डॉ. शेखर प्रशांत (दंत विशेषज्ञ) तथा 44वीं वाहिनी के डॉ. सुधांशु कुमार (जीडीएमओ) ने ग्रामीणों की जांच और उपचार किया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी गोविंद कुमार ठाकुर, सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार, नि./सा. रणविजय सिंह, मंजू कुमारी (बीपीसी, प्रदेश मंत्री भाजपा), सूरज कुमार (प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा) और कन्हैया ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनमें स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है। इस तरह के आयोजन से सीमावर्ती जनता और सुरक्षाबलों के बीच विश्वास, सौहार्द, सहयोग और संवाद को भी मजबूती मिलती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





