दानापुर के दो होटलों में पुलिस की छापेमारी, केन्या की महिला समेत 3 महिलाएं और 2 होटल मैनेजर गिरफ्तार

दानापुर/पटना। दानापुर में होटलों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात सगुना मोड़ और गोला रोड स्थित दो होटलों में पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान केन्या की एक महिला समेत छत्तीसगढ़ और बंगाल की दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया। दोनों होटलों के मैनेजरों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Oct 4, 2026 - 12:47

अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ होटलों में बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर कथित देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार और तकनीकी टीम के साथ विशेष छापेमारी दल गठित किया गया।

सगुना मोड़ स्थित होटल में पुलिस को केन्या की रहने वाली एक महिला मिली। पुलिस के मुताबिक, वह करीब एक सप्ताह से होटल में ठहरी हुई थी। उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक पासपोर्ट बरामद किया गया। होटल रजिस्टर समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया। मामले में होटल मैनेजर रविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, गोला रोड स्थित दूसरे होटल से छत्तीसगढ़ और बंगाल की रहने वाली दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया। यहां से एक मोबाइल फोन, होटल रजिस्टर और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने होटल मैनेजर पप्पू कुमार को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिलाओं ने दलालों द्वारा बहला-फुसलाकर यहां लाए जाने और कथित तौर पर देह व्यापार कराए जाने का आरोप लगाया है। विदेशी महिला के पास मिले पासपोर्ट की जांच की जा रही है।

पुलिस दोनों होटलों के मालिकों की भूमिका की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार दोनों मैनेजरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0