रांची के सिल्ली में रानीहारा डैम का बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी; धान की फसलें डूबीं
रांची/सिल्ली। सिल्ली प्रखंड के गोंडाडीह पंचायत अंतर्गत खैरबेड़ा के पास स्थित रानीहारा डैम का बांध शनिवार को करीब 40 फीट तक टूट गया। बांध टूटने के बाद तेज बहाव के साथ पानी आसपास के कई गांवों और खेतों में घुस गया। इससे सैकड़ों किसानों की धान की फसल प्रभावित हुई है।
रांची/सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड के गोंडाडीह पंचायत अंतर्गत खैरबेड़ा के पास स्थित रानीहारा डैम का बांध शनिवार को करीब 40 फीट तक टूट गया। बांध टूटने के बाद तेज बहाव के साथ पानी आसपास के कई गांवों और खेतों में घुस गया। इससे सैकड़ों किसानों की धान की फसल प्रभावित हुई है।
पानी का असर खैरबेड़ा, बाह्मानी, गोंडाडीह नायकटोला, पेंटोला, बांसटोला, सातपालु, सीधाबगाना और पलासडीह समेत आसपास के इलाकों में पड़ा है। कई जगहों पर खेत जलमग्न हो गए हैं और उपजाऊ मिट्टी के बहने की भी सूचना है। कुछ घरों में पानी घुसने तथा मवेशियों और मछलियों के बहने की खबर भी सामने आई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण डैम पूरी तरह भर गया था और बांध पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा था। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रभावित किसानों की फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







