पाकुड़ के होटल में मालदा के 26 जिला परिषद सदस्य ठहरे, बंगाल पुलिस के पहुंचने पर हंगामा और धक्का-मुक्की
पाकुड़: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के 26 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के साथ पाकुड़ के एक होटल में ठहरे हुए हैं। इसी बीच सूचना के आधार पर मालदा पुलिस होटल पहुंची और सदस्यों को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इसके बाद होटल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई।

जिला परिषद सदस्यों ने आरोप लगाया कि वे अपनी मर्जी से पाकुड़ आए हैं और पुलिस उन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। विरोध के दौरान पुलिस और सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। मामला बढ़ता देख पाकुड़ पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।
जिला परिषद सदस्य सागरिका सरकार ने आरोप लगाया कि 6 अक्टूबर को जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। उनका दावा है कि पुलिस के जरिए सदस्यों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने महिला सदस्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया।
बताया गया है कि मालदा में जिला परिषद की कुल 43 सीटों में टीएमसी ने 34, कांग्रेस ने 5 और बीजेपी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। फिलहाल होटल के बाहर पश्चिम बंगाल पुलिस की मौजूदगी बताई जा रही है।
हालांकि, पूरे मामले पर पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0