धनबाद के बरवाअड्डा में सब्जी मंडी में भीषण आग, दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख; लाखों के नुकसान की आशंका
धनबाद थाना क्षेत्र के बड़ा जमुआ स्थित मंदाकिनी उच्च विद्यालय मैदान के पास सब्जी मंडी में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मंडी की कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं और सब्जी विक्रेताओं को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है।
धनबाद/बरवाअड्डा। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा जमुआ स्थित मंदाकिनी उच्च विद्यालय मैदान के पास सब्जी मंडी में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मंडी की कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं और सब्जी विक्रेताओं को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है।
आग की ऊंची लपटों और काले धुएं के गुबार से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दुकानों में रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया। कई दुकानदारों की रोजी-रोटी इसी मंडी से चलती थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक मंडी में काफी नुकसान हो चुका था।
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई है। बरवाअड्डा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







