मसौढ़ी में शराब छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, भीड़ ने 5 आरोपियों को छुड़ाया; 4 पुलिसकर्मी घायल

पटना/मसौढ़ी। पिपरा थाना क्षेत्र के बेहरावां चकिया गांव में शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों के एक समूह ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से पथराव किया गया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, भीड़ पुलिस की गिरफ्त में लिए गए पांच आरोपियों को छुड़ाकर अपने साथ ले गई।

Oct 4, 2026 - 12:41
मसौढ़ी में शराब छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, भीड़ ने 5 आरोपियों को छुड़ाया; 4 पुलिसकर्मी घायल

पटना/मसौढ़ी:- पिपरा थाना क्षेत्र के बेहरावां चकिया गांव में शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों के एक समूह ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से पथराव किया गया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, भीड़ पुलिस की गिरफ्त में लिए गए पांच आरोपियों को छुड़ाकर अपने साथ ले गई।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम पुनपुन नदी के किनारे शराब बिक्री की सूचना पर टीम छापेमारी करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के साथ पांच लोगों को पकड़ा था। आरोपियों को थाने ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और देखते ही देखते पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। हमले में अवर निरीक्षक शशी कुमार, दो महिला आरक्षी और एक पुरुष आरक्षी घायल हो गए। पथराव में पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

अचानक हुए हमले के बाद पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस की गिरफ्त से पांचों आरोपियों को छुड़ा लिया। हालांकि, छापेमारी के दौरान बरामद शराब पुलिस वाहन में ही रह गई।

घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया गया। अवर निरीक्षक शशी कुमार को छोड़कर तीन जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया और क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन को गांव से बाहर निकाला गया।

पिपरा थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार के मुताबिक, पुलिस के बयान पर 51 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि नदी किनारे पहले से ईंट-पत्थर जमा कर रखे गए थे। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0