जहानाबाद के सदासिचक गांव में पूर्ण शराबबंदी की पहल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मांगा सहयोग
जहानाबाद: कल्पा थाना क्षेत्र के सदासिचक गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू कराने को लेकर ग्रामीणों ने पहल शुरू कर दी है। गांव में देसी शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कल्पा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से सहयोग की अपील की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 100 घरों में देसी शराब बनाए जाने की बात सामने आई थी। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा था और कई परिवारों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा था। इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने आपसी सहमति से गांव में पूरी तरह शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया है।
हालांकि, गांव की कुछ महिलाएं इस फैसले से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि शराब निर्माण और बिक्री से होने वाली आमदनी से ही उनके परिवार का भरण-पोषण चलता है। ऐसे में वे इस काम को बंद करने के लिए तैयार नहीं हैं।
इसी समस्या को लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कल्पा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के समक्ष अपनी बात रखी। ग्रामीणों ने पुलिस से गांव में शराब के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने में सहयोग करने की मांग की।
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि संबंधित महिलाओं से बातचीत कर उन्हें शराब का कारोबार छोड़ने के लिए समझाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बावजूद यदि शराब निर्माण या बिक्री जारी रहती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू कराने के अपने संकल्प को दोहराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0