रांची के जगन्नाथपुर तालाब में 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर तालाब में नहाने के दौरान 12 साल का बच्चा डूब गया। एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अगले दिन बच्चे का शव बरामद किया। परिजनों ने मौत को हादसा मानने के बजाय हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर तालाब में नहाने के दौरान 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर पांच बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की गई। लगातार तलाश के बाद मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तालाब से बच्चे का शव बरामद किया।
शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में मातम पसर गया। हालांकि, मृतक के परिजनों ने बच्चे की मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही बच्चे की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







