रांची शूटिंग क्लब में हंगामा, बाथरूम में मोबाइल से वीडियो बनाने के आरोप पर ट्रेनर के खिलाफ विरोध
रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाए जाने के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। बच्चों के अभिभावकों ने क्लब के एक ट्रेनर पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की।

अभिभावकों का आरोप है कि क्लब के एक ट्रेनर ने बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाया। आरोप सामने आने के बाद क्लब परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने क्लब के कुछ कर्मियों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बाथरूम में वीडियो बनाए जाने के आरोप में कितनी सच्चाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0