हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए किया जादोपटिया अनुष्ठान

रामगढ़ (नेमरा): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए पारंपरिक जादोपटिया अनुष्ठान संपन्न किया। यह अनुष्ठान माता के निधन के तीसरे दिन श्राद्धकर्म की पारंपरिक विधियों के तहत आयोजित किया गया।

Oct 11, 2026 - 10:37

अनुष्ठान के दौरान पारंपरिक जादोपटिया चित्रकला के माध्यम से मृत्यु से जुड़ी कथाओं का वर्णन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को विशेश्वर चित्रकार ने संपन्न कराया। इसके साथ ही परंपरा के अनुसार तीन नहान (स्नान) का विधान भी पूरा किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। नेमरा स्थित पैतृक आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार श्राद्धकर्म की प्रक्रिया पूरी की गई।

जादोपटिया अनुष्ठान क्या है?

जादोपटिया झारखंड की पारंपरिक चित्रकला और कथावाचन परंपरा है, जिसका संबंध विशेष रूप से संताल समुदाय की सांस्कृतिक विरासत से है। इस परंपरा में चित्रों के माध्यम से धार्मिक, सामाजिक और जीवन-मृत्यु से जुड़ी कथाओं का वर्णन किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0