बिहार सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक राज कुमार ने धर्मपत्नी के साथ किया पितरों का तर्पण
पितृपक्ष मेले के अंतिम दिन देवघाट पर विधि-विधान से किया पिंडदान और तर्पण, पितरों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना की
गयाजी। विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 के अंतिम दिन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बिहार सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक राज कुमार ने अपनी धर्मपत्नी के साथ देवघाट के पवित्र तट पर पहुंचकर पितरों का तर्पण किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया तथा उनकी आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना की। पितृपक्ष के अवसर पर गयाजी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों के मोक्ष की कामना लेकर पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गयाजी में पिंडदान और तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी आस्था और परंपरा के तहत पुलिस महानिरीक्षक राज कुमार ने भी देवघाट पर अपने पितरों के निमित्त तर्पण किया। गयाजी का पितृपक्ष मेला सनातन धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। फल्गु नदी के तट, देवघाट और विष्णुपद मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूरे पितृपक्ष के दौरान श्रद्धालु अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म करते हैं। मेले के अंतिम दिन भी धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से पितरों के प्रति श्रद्धा निवेदित करने का सिलसिला जारी रहा।इस मौके पर 47 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





