सेवा दिवस पर सामूहिक भंडारे का आयोजन, एक पंगत में बैठे सभी वर्गों के लोग
सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, इसमें समाज के विभिन्न समुदायों एवं वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया।
गयाजी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेवा दिवस के अवसर पर सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें समाज के विभिन्न समुदायों एवं वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और समानता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना तथा सबका सम्मान और सबका विकास सुनिश्चित करना है। सेवा दिवस पर सामूहिक भंडारे का आयोजन इसी भावना का प्रतीक है। जब विभिन्न वर्गों के लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, तो आपसी दूरियां कम होती हैं और प्रेम, सद्भाव एवं एकता की भावना मजबूत होती है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भोजन केवल पेट भरने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और मानवीय संवेदना को मजबूत करने का सशक्त जरिया भी है। सामूहिक भंडारे जैसे आयोजन समाज में भेदभाव को कम करने और लोगों के बीच अपनत्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारतीय संस्कृति भी सेवा, सहयोग और समरसता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि सेवा दिवस का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना और जनसेवा के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में संतोष ठाकुर, राणा रणजीत सिंह, सुनील बंबइया, अभिषेक कुमार, हीरा यादव, अजय नारायण सिंह, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, महेश यादव, कुंदन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





