15 दिनों तक पिंडदानियों की सेवा में जुटे रहे विहिप, बजरंग दल और दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ता, शिविर का समापन

गया जंक्शन परिसर में भगवान श्रीराम और भारत माता की आरती के साथ सेवा शिविर का हुआ विधिवत समापन

Oct 10, 2026 - 21:29
15 दिनों तक पिंडदानियों की सेवा में जुटे रहे विहिप, बजरंग दल और दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ता, शिविर का समापन

गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 के अवसर पर गया जंक्शन परिसर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से लगाए गए सेवा शिविर का शनिवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। भगवान श्रीराम और भारत माता की आरती के साथ 15 दिवसीय सेवा शिविर का विधिवत समापन हुआ। समारोह में विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. नंद किशोर गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. नंद किशोर गुप्ता ने कहा कि 26 सितंबर से शुरू हुआ सेवा शिविर 10 अक्टूबर को संपन्न हुआ। शिविर के दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से सेवा कार्य में योगदान दिया। देश के विभिन्न प्रांतों से पितरों के पिंडदान और तर्पण के लिए गयाजी पहुंचे श्रद्धालुओं की सहायता के लिए कार्यकर्ता लगातार जुटे रहे। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष के दौरान गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी है। सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। समापन समारोह में शिविर के सफल संचालन में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की गई। साथ ही सेवा कार्य में सहभागी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री सूरज प्रताप, विभाग संयोजक प्रकाश कुमार गुप्ता, दिनेश गांधी, विकास भदानी, मंजूषा वैश्यकीयार, सुनीता अग्रवाल, मधु शर्मा, प्रतिमा, नीरजा, रेखारानी, बबीता, शशि लोहानी, अभिनव सिन्हा, शुभम भगवा, दीपक कुमार, नवीन, रोहित, रोहित वर्णवाल एकघरा, तेजस्वी, अश्विनी कुमार, शशांक कुमार सिन्हा,अभिनय कुमार सिन्हा,रूपल रौशन ,गौरव गुप्ता,अनिश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0