दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

नेमरा, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को अपने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में सामाजिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा और सादगी के साथ अपनी माता को याद कर उन्हें नमन किया।

Oct 11, 2026 - 11:42

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परंपरा के अनुरूप अपनी दिवंगत माता की आत्मा की शांति के लिए दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म पूरी की। इस दौरान वे भावुक नजर आए और नम आंखों से अपनी माता को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य, सगे-संबंधी और नेमरा गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। पैतृक गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के माध्यम से दिवंगत माता को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0