भागन बीघा स्थित गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज नालंदा में कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज में जमकर बवाल किया
नालंदा । नालंदा के कॉलेज में छात्रों ने जमकर बवाल काटा और तोड़फोड़ की है। कॉलेज प्रबंधन पर रिजल्ट में गड़बड़ी करने और मोटी रकम वसूलने का आरोप लगा रहे हैं। मामला भागन बीघा स्थित गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज का है.. जहां नाराज छात्रों ने कॉलेज भवन में तोड़फोड़ की.. CCTV कैमरे, बेंच, डेस्क, टीवी, प्रिंटर सब कुछ तहस नहस कर दिया... सूचना मिलते ही चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची.. रहुई के CO और BDO भी पहुचे और छात्रों को शांत कराया.. छात्रों का आरोप है कि 85% छात्रों को फेल कर दिया गया है। जबकि कॉलेज ने परीक्षा और प्रैक्टिकल 'मैनेज' करने के नाम पर 80-80 हजार रुपए की अवैध वसूली की। इसके बावजूद प्रैक्टिकल में 50 में से मात्र 15 नंबर दिए गए। क्लिनिकल ड्यूटी के नाम पर भी पैसे वसूले गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





