PM मोदी आज विज्ञान भवन में करेंगे इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन, पर्यावरण और जलवायु चुनौतियों पर होगा मंथन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में “द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से 19 और 20 सितंबर को किया जा रहा है।

सम्मेलन में पर्यावरण विशेषज्ञों, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, जिला न्यायाधीशों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और विभिन्न पर्यावरणीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ 17 देशों के न्यायिक प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।
इस दौरान पर्यावरण और जलवायु से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों, नीतियों के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन, पर्यावरणीय शासन व्यवस्था और संस्थागत सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। सम्मेलन का उद्देश्य वैज्ञानिक ज्ञान, न्यायिक दृष्टिकोण और पर्यावरण शासन से जुड़े अनुभवों को साझा करना भी है।
सम्मेलन की समापन बैठक 20 सितंबर को होगी, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने का कार्यक्रम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0