मानव तस्करी मामले में 9 दोषियों को उम्रकैद, 8 बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

नई दिल्ली: मानव तस्करी के एक मामले में हैदराबाद की NIA मामलों की विशेष अदालत ने 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इनमें 8 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। अदालत ने सभी दोषियों पर कुल 1.37 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Sep 18, 2026 - 15:00

NIA के मुताबिक, यह मामला वर्ष 2019 में बांग्लादेशी महिलाओं को भारत लाकर मानव तस्करी और जबरन देह व्यापार में धकेलने से जुड़ा है। आरोपियों पर महिलाओं को आकर्षक नौकरी और बेहतर वेतन का लालच देकर भारत लाने तथा बाद में उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने का आरोप था।

सितंबर 2019 में तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई के दौरान हैदराबाद के जालपल्ली गांव और बालापुर के महमूद नगर इलाके से कई पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया था। जांच के बाद NIA ने मामले को अपने हाथ में लेकर आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

अदालत ने दोषियों को IPC, विदेशी नागरिक अधिनियम और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0