UPI चार्ज का पेट्रोल पंपों पर असर, ₹2000 से ज्यादा के भुगतान पर कैश की तैयारी; कई जगह लगने लगे ‘No UPI’ के पोस्टर
नई दिल्ली: UPI से पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए पेट्रोल पंपों पर नया बदलाव देखने को मिल सकता है। 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा UPI मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू होने वाला है। पेट्रोल-डीजल खरीदारी के लिए ₹2,000 से ज्यादा के UPI भुगतान पर ₹5 का फ्लैट MDR तय किया गया है। ₹2,000 तक के ईंधन भुगतान पर MDR शून्य रहेगा।

इस बदलाव को लेकर कई पेट्रोल पंप संचालकों ने चिंता जताई है। कुछ राज्यों में संचालक ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान को बंद कर कैश लेने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों से बड़े भुगतान के लिए नकद रखने को कहा जा रहा है।
झारखंड में भी कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI भुगतान को लेकर ऐसी संभावना जताई है। रांची के कुछ संचालकों का कहना है कि अतिरिक्त MDR से उनके सीमित मार्जिन पर असर पड़ सकता है।
हालांकि, ग्राहकों से सीधे UPI चार्ज नहीं लिया जाएगा। MDR मर्चेंट पेमेंट इकोसिस्टम में लागू होगा। सरकार के मुताबिक, ₹2,000 तक के मर्चेंट UPI भुगतान और सभी व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) UPI ट्रांजैक्शन पहले की तरह मुफ्त रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0