ED की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े एंगल की जांच के तहत की जा रही है।

Sep 17, 2026 - 16:38
ED की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

नई दिल्ली:- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े एंगल की जांच के तहत की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ED की कार्रवाई NIA की FIR के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि बम हमले की कथित साजिश या उसे अंजाम देने के लिए कहीं अवैध फंडिंग या संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का इस्तेमाल तो नहीं किया गया।

छापेमारी के दौरान एजेंसी की ओर से संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में संदिग्ध लेन-देन और फंडिंग के स्रोतों को लेकर जांच जारी है। ED की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बरामदगी और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0