पंजाब में लगेगा 'iPhone Langar', 22 सितंबर को मुफ्त बांटने का दावा; 1,000 iPhone का ऑर्डर
पंजाब। पंजाब के एक बिजनेसमैन और इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान ने 22 सितंबर को 'iPhone Langar' आयोजित करने का ऐलान किया है। उनके मुताबिक इस दौरान लोगों को मुफ्त में iPhone बांटे जाएंगे।
पंजाब:- पंजाब के एक बिजनेसमैन और इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान ने 22 सितंबर को 'iPhone Langar' आयोजित करने का ऐलान किया है। उनके मुताबिक इस दौरान लोगों को मुफ्त में iPhone बांटे जाएंगे।
त्रेहान का दावा है कि करीब 1,000 iPhone का ऑर्डर दिया गया है और ये सभी मोबाइल iPhone 17 या उससे ऊपर के मॉडल होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि माता रानी उनसे बात करती हैं और उनके सपने में आई थीं, जिसके बाद उन्हें iPhone बांटने के लिए कहा गया। इसी के बाद उन्होंने iPhone Langar आयोजित करने का फैसला लिया।
अब सोशल मीडिया पर इस ऐलान को लेकर चर्चा तेज है और लोग 22 सितंबर को होने वाले इस कथित 'iPhone Langar' का इंतजार कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

