सूरज एंटरप्राइजेज का वैदिक मंत्रोच्चार व फीता काट कर किया भव्य शुभारंभ, फ्लेक्स के साथ डिजिटल, ऑफसेट सहित प्रिंटिंग की कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध

गयाजी। गया शहर के दिग्गी तालाब स्थित सूरज एंटरप्राइजेज का वैदिक मंत्रोच्चार व फीता काटकर भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान में नई फ्लेक्स प्रिंटिंग मशीन के साथ डिजिटल और ऑफसेट प्रिंटिंग सहित विभिन्न आधुनिक प्रिंटिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सूरज एंटरप्राइजेज में फ्लेक्स प्रिंटिंग, लाइट बॉक्स, डिजिटल प्रिंटिंग, ऑफसेट प्रिंटिंग, टी-शर्ट प्रिंटिंग, कप प्रिंटिंग, डिजिटल मोहर, मैरिज कार्ड, बिल बुक, विनाइल कटिंग, ट्रॉफी और आई-कार्ड सहित कई प्रकार की प्रिंटिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रतिष्ठान का संचालन प्रोपराइटर नंदू कुमार द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर निदेशक बसंत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सूरज एंटरप्राइजेज के माध्यम से ग्राहकों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की आधुनिक प्रिंटिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि नई मशीनों और आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रिंटिंग सेवा उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता होगी। साथ ही, ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार समय पर बेहतर सेवा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रिंटिंग से जुड़ी सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सूरज एंटरप्राइजेज लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फ्लेक्स, डिजिटल, ऑफसेट और अन्य प्रिंटिंग कार्यों की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।

Sep 18, 2026 - 17:10
सूरज एंटरप्राइजेज का वैदिक मंत्रोच्चार व फीता काट कर किया भव्य शुभारंभ, फ्लेक्स के साथ डिजिटल, ऑफसेट सहित प्रिंटिंग की कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0