रांची समाहरणालय में करमा पूर्व संध्या समारोह, गीत-नृत्य से सजा सांस्कृतिक माहौल

रांची: समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में शुक्रवार को करमा पूर्व संध्या समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Sep 18, 2026 - 21:12
रांची समाहरणालय में करमा पूर्व संध्या समारोह, गीत-नृत्य से सजा सांस्कृतिक माहौल

रांची:- समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में शुक्रवार को करमा पूर्व संध्या समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह के दौरान समाहरणालय कर्मियों ने पारंपरिक करमा गीतों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा से भर दिया। उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने झारखंड की संस्कृति और परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां की संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान, नृत्य और विशेष रूप से पेड़ों एवं प्रकृति के प्रति लोगों का गहरा प्रेम उन्हें प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग अपनी परंपराओं को सहेजकर आगे बढ़ा रहे हैं।

करमा पर्व झारखंड की समृद्ध आदिवासी सांस्कृतिक परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। समाहरणालय में आयोजित यह समारोह इसी सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक उत्साह की झलक पेश करता नजर आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0