झारखंड में पेयजल योजनाओं की गुणवत्ता सुधारने की पहल, IIT-ISM धनबाद समेत 3 संस्थान बनेंगे नॉलेज पार्टनर
रांची: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अब राज्य में पेयजल योजनाओं के बेहतर संचालन, रख-रखाव और गुणवत्ता के लिए प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर काम करेगा। शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित विभागीय कार्यालय में सचिव अबू इमरान की अध्यक्षता में विभागीय संचालन एवं रख-रखाव नीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।
रांची:- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अब राज्य में पेयजल योजनाओं के बेहतर संचालन, रख-रखाव और गुणवत्ता के लिए प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर काम करेगा। शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित विभागीय कार्यालय में सचिव अबू इमरान की अध्यक्षता में विभागीय संचालन एवं रख-रखाव नीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में IIT (ISM) धनबाद, निर्मला कॉलेज रांची और रांची विश्वविद्यालय के प्रख्यात प्रोफेसरों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इन संस्थानों को विभाग का नॉलेज पार्टनर बनाने का निर्णय लिया गया है। सचिव अबू इमरान ने कहा कि अकादमिक संस्थानों के जुड़ने से पेयजल योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि जल्द ही तीनों संस्थानों के साथ MoU पर हस्ताक्षर किया जाएगा।
बैठक में पाइपलाइनों में लीकेज का पता लगाने, जलापूर्ति योजनाओं की डिजाइन और संचालन एवं रख-रखाव (O&M) से जुड़ी तकनीकी समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह लेने पर चर्चा हुई। इसके अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों में पानी में आयरन, फ्लोराइड और TDS की समस्या को लेकर संयुक्त शोध की योजना बनाई गई।
खनन प्रभावित क्षेत्रों, विशेषकर धनबाद-झरिया, में पर्यावरणीय क्षरण के कारण जल स्रोतों पर पड़ रहे प्रभाव और जल स्रोतों की दीर्घकालीन स्थिरता को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

