वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ रवाना की गई। यात्रा को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Sep 17, 2026 - 13:26
वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा

वाराणसी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ रवाना की गई। यात्रा को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस यात्रा में करीब 250 बाइक पर 500 बाइकर्स शामिल हैं। यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली वडनगर तक पहुंचेगी। इससे पहले सेवा यात्री ललिता घाट से गंगाजल लेकर बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। 

यह बाइक यात्रा भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है। अभियान के तहत देशभर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और अन्य सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 

वाराणसी से वडनगर के अलावा वडनगर से वाराणसी की ओर भी एक समानांतर बाइक यात्रा रवाना की गई। वडनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। दोनों यात्राओं को प्रधानमंत्री मोदी की जन्मभूमि और कर्मभूमि को जोड़ने वाले ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया है। 

रिपोर्टों के अनुसार, दोनों दिशाओं से निकलने वाली यात्राएं कई राज्यों और जिलों से होकर गुजरेंगी तथा 7 अक्टूबर को यात्रा का समापन प्रस्तावित है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0