पटना के शास्त्री नगर में BA छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
पटना: राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके में एक BA छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। छात्रा अपने किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
पटना:- राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके में एक BA छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। छात्रा अपने किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
मृतका की पहचान संध्या कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से साहेबगंज राजवाड़ा, मुजफ्फरपुर की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक संध्या वर्ष 2023 से शिवपुरी में मकान मालिक शेष कुमार के घर में किराए के कमरे में रह रही थी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह मकान मालिक ने संध्या के कमरे का दरवाजा कई बार खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने इसकी सूचना शास्त्री नगर थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर संध्या फांसी के फंदे से लटकी मिली। इसके बाद घटना की जानकारी FSL टीम को दी गई।
FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जांच के लिए सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। FSL टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन और कमरे से अन्य सामान भी जब्त किया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस छात्रा के मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की वजह का पता लगाने में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

