हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच की मुलाकात, शिक्षा-निवेश समेत कई मुद्दों पर चर्चा
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कोलकाता स्थित ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में शिक्षा, मिनरल्स, स्किल डेवलपमेंट, निवेश, संस्कृति, खेल और पर्यटन समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों के बीच आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने और झारखंड-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई ऊंचाई देने पर जोर दिया गया।
मुलाकात के दौरान राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार और ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल, कोलकाता की वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी एंजेलीना नायर भी मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0