सिमडेगा में AI की पाठशाला, अधिकारियों को दिया गया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल का प्रशिक्षण

सिमडेगा: सरकारी कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी इस्तेमाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिमडेगा में दो दिवसीय AI कार्यशाला का आयोजन किया गया। 10 और 11 सितंबर 2026 को आयोजित इस कार्यशाला में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों और कर्मियों को AI के उपयोग और इसकी संभावनाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

Sep 11, 2026 - 19:40
सिमडेगा में AI की पाठशाला, अधिकारियों को दिया गया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल का प्रशिक्षण

सिमडेगा:- सरकारी कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी इस्तेमाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिमडेगा में दो दिवसीय AI कार्यशाला का आयोजन किया गया। 10 और 11 सितंबर 2026 को आयोजित इस कार्यशाला में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों और कर्मियों को AI के उपयोग और इसकी संभावनाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार नई तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को लेकर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है। जिला प्रशासन की यह पहल सरकारी कार्यों में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यशाला का उद्देश्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों की क्षमता वृद्धि के साथ-साथ सरकारी कार्यों में AI के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना रहा। अधिकारियों को बताया गया कि AI के इस्तेमाल से सरकारी कार्यों में तेजी, गुणवत्ता और कार्यकुशलता बढ़ाई जा सकती है।

इस कार्यशाला को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार की ओर से तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के लिए AI प्रशिक्षण आयोजित करने वाला सिमडेगा राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0