राष्ट्रीय एकता दिवस पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, 310 कैडेटों ने लिया हिस्सा

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से शुक्रवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Oct 31, 2026 - 19:20
राष्ट्रीय एकता दिवस पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, 310 कैडेटों ने लिया हिस्सा

गयाजी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से शुक्रवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन दो अलग-अलग स्थानों डीएवी कैंट स्कूल एवं महेश सिंह यादव कॉलेज में किया गया, जिसमें दोनों संस्थानों के कुल 310 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) ने हरी झंडी दिखाकर कैडेटों को रवाना किया। इस मौके पर कर्नल पंकज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेटों से सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान कैडेटों ने दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में महेश सिंह यादव कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ कुमार जितेंद्र,सूबेदार मेजर राधेश्याम, सुबेदार अरविंद शर्मा सहित बटालियन के अन्य सैन्यकर्मी एवं संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0