27 बिहार बटालियन एनसीसी ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का दिया संदेश, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने और युवाओं में देशभक्ति का संचार करने के उद्देश्य से 27 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Oct 31, 2026 - 19:27
27 बिहार बटालियन एनसीसी ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का दिया संदेश, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गयाजी। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने और युवाओं में देशभक्ति का संचार करने के उद्देश्य से 27 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मानव शृंखला बनाकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया गया। साथ ही जन-जागरूकता रैली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता की थीम ‘राष्ट्रीय एकता और अखंडता’ रखी गई। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स को देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। सभी गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। इस मौके पर सूबेदार मेजर सरदारी लाल, ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा सहित बटालियन के एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0