महावीर मध्य विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बाल अधिकार, पॉक्सो अधिनियम एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
गयाजी। भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान एवं शिक्षित बचपन अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया के तत्वावधान में महावीर मध्य विद्यालय में बाल अधिकार एवं सुरक्षित बचपन को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह पॉक्सो न्यायाधीश श्री देव प्रिया कुमार, अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर न्यायाधीश देव प्रिया कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा एवं सम्मान की रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को शोषण एवं उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने पॉक्सो अधिनियम-2012, अच्छे-बुरे स्पर्श तथा बाल सुरक्षा के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं आपातकालीन नंबर 112 के बारे में बताया। कार्यक्रम में रोहित कुमार, उमेश राम, हारून रसीद, प्रधानाध्यापक डॉ. बिपिन कुमार, अमरेंद्र कुमार, शिवाशीष बनर्जी, मनोज कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, कुमारी अनिता सिन्हा, सुनीता कुमारी, शाहिना परवीन, नूरजहां एवं नगमा बेगम सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





