47वीं बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में फुटबॉल मैच, जवानों में दिखा उत्साह

गयाजी। जेल परिसर स्थित 47वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय में कमांडेंट अवधेश कुमार के निर्देशन में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच को लेकर जवानों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। इस अवसर पर कमांडेंट अवधेश कुमार ने कहा कि खेलकूद जवानों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने जवानों को नियमित रूप से खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मैच के दौरान जवानों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट उत्तम कुमार ने जोरदार किक मारकर मैच का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मैदान पर जवानों का जोश देखते ही बन रहा था। अधिकारियों एवं जवानों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Aug 16, 2026 - 19:42
47वीं बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में फुटबॉल मैच, जवानों में दिखा उत्साह

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0