नीतीश कुमार के करीबी IAS-IPS जाएंगे केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर, नई सरकार के गठन से पहले बिहार की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, यहां देखें लिस्ट
केंद्र द्वारा जारी पहली लिस्ट में CM नीतीश के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं
PATNA : बिहार में सियासी हलचल के साथ-साथ प्रशासनिक महकमे में भी बड़ी हलचल शुरू हो गई है। दरअसल, बिहार में नई सरकार के गठन से पहले ही केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर बिहार कैडर के कई प्रभावशाली IAS और IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुला लिया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
यहां देखिए पूरी लिस्ट
केंद्र द्वारा जारी पहली लिस्ट में CM नीतीश के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं, जो इसप्रकार हैं :
अनुपम कुमार (IAS 2003) : मुख्यमंत्री के सचिव और सबसे विश्वसनीय अधिकारी अनुपम कुमार को ऊर्जा मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।
बंदना प्रेयषी (IAS) : इन्हें फर्टिलाइजर विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर तैनात किया गया है।
केश राठी (IPS) : इन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रतिमा एस. वर्मा (IAS) : इन्हें मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स (जनजातीय कार्य मंत्रालय) में कमिश्नर नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि अनुपम कुमार और प्रतिमा एस. वर्मा (दंपति) को एक साथ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी मिली है।
श्रवणन एम (IAS) : इन्हें स्पेस (अंतरिक्ष) विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।
क्या है इसके मायने
गौरतलब है कि मंगलवार यानी 14 अप्रैल की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद 15 अप्रैल को बीजेपी की अगुवाई में बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा लिहाजा सत्ता परिवर्तन से ठीक पहले बड़े पैमाने पर बड़े अधिकारियों का केन्द्र में जाना चर्चा का विषय बन गया है। कहा जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही दूसरी सूची भी जारी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











