BREAKING : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने की 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, बिहार से नितिन नवीन के साथ इन्हें बनाया उम्मीदवार, जानिए हैं कौन?
राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बिहार से बीजेपी ने दो उम्मीदवारों को मैदान में उतार है और उनके नाम की भी घोषणा कर दी गई है।
PATNA : राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बिहार से बीजेपी ने दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है और उनके नाम की भी घोषणा कर दी है।
नितिन नवीन और शिवेश कुमार को बनाया प्रत्याशी
बिहार से बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही शिवेश कुमार को भी प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने ‘सोशल इंजीनियरिंग’ और ‘संगठनात्मक निष्ठा’ को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

गौरतलब है कि सासाराम की धरती से आने वाले कद्दावर नेता और वर्तमान प्रदेश महामंत्री शिवेश कुमार को उच्च सदन का उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुन्नी लाल की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे शिवेश कुमार का चयन न केवल उनकी दशकों की सेवा का इनाम माना जा रहा है बल्कि इसे दलित मतदाताओं को गोलबंद करने की भाजपा की एक बड़ी रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है।
जानिए कौन हैं शिवेश कुमार राम?
शिवेश कुमार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ और सांगठनिक स्तर पर कार्य करने वाले नेता हैं और वे बिहार के पूर्व विधायक हैं। वे वर्तमान में बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। इससे पहले वे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। पार्टी में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कद्दावर दलित नेता मुन्नी लाल के पुत्र हैं और राजनीतिक रूप से वह पारिवारिक विरासत से भी जुड़े हुए हैं। उनके चयन को पार्टी द्वारा जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने के रूप में देखा जा रहा है।
विदित है कि बीते लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने उन्हें सासाराम (SC) सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन हार गए थे। उन्होंने 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में अगियांव (अगिआंव) विधानसभा क्षेत्र (भोजपुर जिला) से बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी और 2010 से 2015 तक विधायक रहे। वे बिहार बीजेपी के सक्रिय संगठनात्मक नेता हैं और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं वे अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से आते हैं, इसका भी एक रणनीतिक महत्व हो सकता है।



NewsDesk



