रांची में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 253 पुड़िया के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रांची में मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 25 फरवरी 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुन्दाग ओपी क्षेत्र के भागलपुर लवातू टोला में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का खुलासा किया गया।

Feb 26, 2026 - 19:01
रांची में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 253 पुड़िया के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

RANCHI : रांची में मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 25 फरवरी 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुन्दाग ओपी क्षेत्र के भागलपुर लवातू टोला में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का खुलासा किया गया।

ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने कृष्ण कुमार महतो के घर पर कार्रवाई करते हुए कुल 253 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 27.24 ग्राम) बरामद किया। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में जगरनाथपुर (पुन्दाग ओपी) थाना कांड संख्या 38/2026, दिनांक 25/02/2026, धारा 21(b)/22(b) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

बरामद सामान

  • 253 पुड़िया ब्राउन शुगर (27.24 ग्राम)
  • मोटोरोला कंपनी का हल्का नीला स्मार्टफोन – 01
  • नगद 4600 रुपये
  • सफेद रंग की डिजिटल वेटिंग मशीन – 01

गिरफ्तार किए गये शख्स का नाम कृष्ण कुमार महतो (उम्र 41 वर्ष) है। उसके पिता का नाम सुरेश महतो है, जो भागलपुर लवातू, न्यू पुन्दाग, थाना पुन्दाग ओपी, जिला रांची का रहवासी है। 

छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा, पुन्दाग ओपी प्रभारी संजीव कुमार, पुअनि बुलेट गोराई, पु.अ.नि. निर्मल कुमार महतो एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0