राज्यसभा चुनाव 2026 : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, यहां देखें सभी उम्मीदवारों की लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राज्यों से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से कुल 9 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है।
NEW DELHI : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राज्यों से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से कुल 9 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है।
बीजेपी द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को टिकट दिया गया है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। हरियाणा से संजय भाटिया को प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को मैदान में उतारा गया है। पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। फिलहाल उम्मीदवारों की घोषणा के बाद संबंधित राज्यों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।



NewsDesk



