बिहार में अपराधियों की खैर नहीं, पटना में शार्ट शूटर को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, इलाके में सनसनी
बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं। राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है और उसकी शिनाख्त वैशाली के अमित कुमार के तौर पर हुई है।
PATNA : बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं। राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है और उसकी शिनाख्त वैशाली के अमित कुमार के तौर पर हुई है।

बिहार में अपराधियों की खैर नहीं
मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद कुख्यात अमित को PMCH में भर्ती कराया गया है। उसके पास से पिस्टल भी बरामद किया गया है। फिलहाल मौका-ए-वारदात को बैरिकेड कर दिया गया है और FSL की टीम बुलायी गई है।

कई मामले में थी तलाश
गौरतलब है कि अमित कुमार एक शार्प शूटर है और पिछले साले पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए सुबोध सिंह गैंग के रोशन ततिया की हत्या करने की मंशा से आया था लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई और हत्या से पहले ही पीयूष गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन अमित मौके से फरार हो गया था।

NewsDesk