Rajyasabha Election : उपेन्द्र कुशवाहा भी जाएंगे राज्यसभा सभा, इस दिन बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे। उपेन्द्र कुशवाहा बिहार से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA के पांचवें प्रत्याशी होंगे। वे आगामी 5 मार्च को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पर्चा दाखिल करेंगे। मंगलवार को बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने ये बड़ी घोषणा की है। 

Mar 3, 2026 - 17:24
Rajyasabha Election : उपेन्द्र कुशवाहा भी जाएंगे राज्यसभा सभा, इस दिन बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

Rajyasabha Election : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे। उपेन्द्र कुशवाहा बिहार से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA के पांचवें प्रत्याशी होंगे। वे आगामी 5 मार्च को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पर्चा दाखिल करेंगे। मंगलवार को बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने ये बड़ी घोषणा की है। 

उपेन्द्र कुशवाहा भी जाएंगे राज्यसभा सभा

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों के लिए 9 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इनमें बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ शिवेश कुमार राम का भी नाम शामिल हैं। हालांकि, कुछ देर बाद ही उपेन्द्र कुशवाहा को भी बिहार से उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा कर दी गई है। वे एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में नामांकन करेंगे। 

संजय सरावगी ने जताई खुशी

इस मौके पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में घोषित किए जाने पर कहा कि "बिहार की ही मिट्टी के लाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जा रहे हैं। बिहार को ये सौभाग्य मिला कि वे बिहार से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और अब राज्यसभा जाएंगे। शिवेश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा भी 5 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे।"

मंत्री अशोक चौधरी ने बताया शानदार फैसला

वहीं, बिहार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि "ये बहुत अच्छा निर्णय है। राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद राज्यसभा में प्रवेश करना उनके लिए अच्छा है।  वे नौजवान हैं और उन्होंने पूरे देश के नौजवानों में संदेश भेजा है। हमारे वे काफी करीबी भी रहे हैं, हम उनके मतदाता भी रहे हैं। हमने उन्हें वोट भी किया है इसलिए हमारे लिए तो ये बहुत ही प्रसन्नता की बात है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0