साउथ के सुपरस्टार कपल बने हमसफर, तेलुगु रीति-रिवाज से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी

साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में रॉयल वेडिंग के बीच शादी कर ली है। दोनों ने पहले तेलुगु रीति-रिवाज से फेरे लिए और शाम को कोडवा सेरेमनी आयोजित की जाएगी।

साउथ के सुपरस्टार कपल बने हमसफर, तेलुगु रीति-रिवाज से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी

NEWS DESK : साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)  ने आखिरकार अपने रिश्ते को आधिकारिक नाम दे दिया है। गुरुवार को दोनों ने उदयपुर में बेहद निजी और रॉयल अंदाज में शादी रचाई। लंबे समय से रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहने वाला यह जोड़ा अब पति-पत्नी बन चुका है।

Rashmika-Vijay Wedding : रॉयल अंदाज में ली सात फेरे

सूत्रों के मुताबिक, शादी का पहला समारोह तेलुगु परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। वेडिंग वेन्यू को खास अंदाज में सजाया गया था और पूरे कार्यक्रम को प्राइवेट रखा गया। सालों तक डेटिंग की खबरों के बाद आखिरकार दोनों ने अपने प्यार को मुकाम दे दिया।

शाम को होगी खास कोडवा सेरेमनी

बताया जा रहा है कि गुरुवार को ही दूसरी रस्म कोडवा परंपरा के तहत निभाई जाएगी। यह सनसेट वेडिंग सेरेमनी शाम करीब 4 बजे आयोजित होगी, जिसमें दुल्हन पक्ष की परंपराओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां की गई हैं।

शादी के बाद कपल की ओर से वेडिंग वेन्यू के बाहर मौजूद पैपराजी को मिठाइयां बांटी गईं। हालांकि अब तक दोनों की आधिकारिक वेडिंग तस्वीरें सामने नहीं आई हैं, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर बेसब्री से तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।