जीबीएम कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा "रंग-रंगीली होली आई" रंगोत्सव जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छ, सभ्य, मर्यादित, एवं सुरक्षित होली मनाएँ
जीबीएम कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा "रंग-रंगीली होली आई" रंगोत्सव जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छ, सभ्य, मर्यादित, एवं सुरक्षित होली मनाएँ
गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल की देखरेख में एवं एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी के संयोजन में "रंग-रंगीली होली आई" रंगोत्सव का आयोजन हुआ। एनएसएस की ओर से यह एक होली जागरूकता कार्यक्रम था, जिसमें "सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं एक दूसरे का सम्मान। होली में पर्यावरण और सामाजिक ज़िम्मेदारियों का भी रखें ध्यान" विषय पर वक्ताओं ने विचार रखे। स्वयंसेवकों एवं छात्राओं से स्वच्छ, सभ्य, मर्यादित व अनुशासित तरीकों को अपनाते हुए सुरक्षित होली मनाने का आग्रह किया गया। प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक गुलाल का प्रयोग करने की बात कही। कहा कि होली में अभद्र भाषा के प्रयोग से बचें। अनुशासन में रहकर होली मनाएँ। वहीं डॉ रश्मि ने बसंतोत्सव होली को प्रेम, सौहार्द्र एवं एकता का पर्व बताया। उन्होंने होली के नाम पर पेय जल को बर्बाद न करने की सलाह दी। कहा कि हम सूखी होली खेलकर भी पर्व मना सकते हैं। जल संरक्षण कर सकते हैं।
छात्राओं को पर्यटन स्थलों, घर की दीवारों, एवं सार्वजनिक स्थलों को रंगों द्वारा खराब न करने की सलाह दी गई। रोगियों, बच्चों, वृद्धों पर जबरदस्ती रंग न डालने का परामर्श दिया गया। जिन्हें रंगों से एलर्जी हो, उन्हें रंग नहीं लगाने का निर्देश दिया गया। सम्मानजनक तरीके से होली मनाने पर बल दिया गया। स्वयंसेवकों को परिवार और समाज के बीच जाकर होली खेलने के सही तरीकों से अवगत कराने के लिए प्रेरित किया गया। व्याख्यान के उपरांत कॉलेज परिसर में शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों, स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेटों एवं छात्राओं ने एक दूसरे को स्नेह, सम्मान तथा अपनत्व के साथ अबीर लगाकर होली मनाई। छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ों को सूखा अबीर लगाकर आशीर्वाद लिया। सभी ने मिलजुलकर एक दूसरे को गुलाल लगाया और मुँह मीठा करके होली की शुभकामनाएं दीं।
रंगोत्सव में डॉ सहदेब बाउरी, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ अफ्शां सुरैया, डॉ जया चौधरी, डॉ पूजा, डॉ पूजा राय, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ फरहीन वज़ीरी, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ बनीता कुमारी, डॉ कृति सिंह आनंद, डॉ नगमा शादाब, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ प्रियंका कुमारी, प्रीति शेखर, डॉ प्यारे माँझी, डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ सीता, डॉ वीणा कुमारी जायसवाल, डॉ फातिमा, डॉ आशुतोश कुमार पांडेय, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ नुद्रतुन निसां, डॉ दीपिका, डॉ सपना पांडेय, डॉ प्रियंका पांडेय, डॉ किरण कुमारी, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ सीमा कुमारी, डॉ वीणा कुमारी, डॉ रानी कुमारी, डॉ अमृता कुमारी, डॉ रूही खातून, नुज़हत जहान, अभिषेक कुमार भोलू, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, मोसन्ना जलाल, अजय कुमार, सुनील कुमार, अजीत कुमार, अजय कुमार, विक्रम कुमार, राजेश कुमार, आनंद कुमार, विवेक कुमार, महेन्द्र कुमार, रंजीत कुमार, रीता देवी, मीरा देवी, श्रेया, संजना, कशिश, गीतांजलि, दिव्यांशी सिन्हा, शैली पाठक, मनीषा, छोटी सहित अनेक एनएसएस वॉलेंटियर ने बढ़चढ़कर भाग लिया।