रांची को मिली 303 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, टनल और ओवरब्रिज से खत्म होगा जाम का झाम

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन परियोजनाओं की नींव रखी, जबकि कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौजूद रहे।

Apr 13, 2026 - 16:59
रांची को मिली 303 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, टनल और ओवरब्रिज से खत्म होगा जाम का झाम

RANCHI : झारखण्ड की राजधानी रांची को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए बड़ी सौगात मिली है। राजधानी में 303 करोड़ रुपये की लागत से दो अहम सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिसमें एक आधुनिक भूमिगत टनल और कई ओवरब्रिज शामिल हैं।

303 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन परियोजनाओं की नींव रखी, जबकि कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौजूद रहे। इस परियोजना के तहत रामपुर चौक, जो रांची के सबसे व्यस्त इलाकों में गिना जाता है, वहां 1.2 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल बनाई जाएगी। यह टनल जमशेदपुर रोड और विकास की ओर जाने वाले रास्तों को सीधे जोड़ेगी, जिससे रोजाना लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी।

  • पहली परियोजना रांची-जमशेदपुर रोड जंक्शन (राष्ट्रीय राजमार्ग-33) पर रामपुर चौक के समीप प्रस्तावित है, जहां 1.2 किलोमीटर लंबा आधुनिक भूमिगत टनल बनाया जाएगा। यह टनल जमशेदपुर रोड से विकास की ओर जाने वाले मार्ग को जोड़ेगा।
  • रांची का रामपुर चौक सबसे व्यस्ततम चौक में से एक है। पीक आवर में यहां लंबा जाम लगा रहता है और रांची से जमशेदपुर जाने वाले लोगों को अधिक समय, अधिक ईंधन और समस्या देखने को मिलती है। तमाड़ और बुंडू जाने वाले लोगों को भी समस्या होती है। ऐसे में अब यह रास्ता काफी सुगम हो जाएगा। लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी व कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
  • दूसरा, रिंग रोड और NHAI-33 को जोड़ने के लिए 270 मीटर लंबे एक ब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही रांची–हजारीबाग रोड जंक्शन पर विकास चौक (इरबा के पास) से जुड़ी है, जहां बड़े स्तर पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा। हजारीबाग से कांके जाने वाले रिंग रोड पर लगभग तीन किलोमीटर लंबा ओवरब्रिज बनाया जाएगा।

दो वर्षों में रांची का ट्रैफिक होगा सुगम

वहीं, जमशेदपुर से हजारीबाग जाने वाले फोरलेन मार्ग पर भी करीब 3 किलोमीटर का ओवरब्रिज प्रस्तावित है। बता दें कि यह दोनों परियोजना को 2 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्नधारित किया गया है। रांची के संसद संजय सेठ ने कहा कि 2 वर्षों में रांची को आउटर टनल और ओवर ब्रिज की सौगात मिल जाएगी। इसके लिए काम अब तेजी से होगा। इससे न सिर्फ यात्रा सुगम होगी बल्कि इस परियोजना के आसपास नौकरी भी पैदा होंगे। नौकरी के अवसर मिलेंगे और वेयरहाउस जैसे चीज भी बनेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0