CM बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री के कार्यालय कक्ष में हुई इस पहली बैठक की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें सम्राट चौधरी अधिकारियों के साथ चर्चा करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह फाइलों की समीक्षा करते दिख रहे हैं तो दूसरी में अधिकारियों के साथ गहन बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
PATNA : बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते ही एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद वह मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचे और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।
लोक भवन में शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में फाइलों पर हस्ताक्षर किए और प्रशासनिक कामकाज की शुरुआत की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक कदम था, जिसे लेकर प्रशासनिक गलियारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
सम्राट चौधरी ने पदभार संभालने के तुरंत बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इस बैठक में राज्य के प्रशासनिक कामकाज, प्राथमिकताओं और आने वाले दिनों की रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार की प्राथमिकता विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के कार्यालय कक्ष में हुई इस पहली बैठक की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें सम्राट चौधरी अधिकारियों के साथ चर्चा करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह फाइलों की समीक्षा करते दिख रहे हैं तो दूसरी में अधिकारियों के साथ गहन बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में बैठक का पूरा माहौल दिखाई दे रहा है, जहां अधिकारी गंभीरता से चर्चा में शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











